कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भा गया प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का अंदाज

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भा गया प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का अंदाज
Spread the love

ऋषिकेश। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बात करने का दो टूक अंदाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का भा गया। कार्यकर्ताओं को भरोसा हो चला है कि वो उत्तराखंड में पार्टी की हताशा और निराशा का दूर कर सकेंगे।

करन माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाले अभी एक माह नहीं हुआ। माहरा इन दिनों राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के दौरे पर हैं। इसकी शुरूआत उन्होंने मसूरी से की। उत्तरकाशी, टिहरी जिले के बाद माहरा पौड़ी जिले में प्रवेश कर चुके हैं। उनका अभी तक का दौरा खासा सफल रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों से मिले फीडबैक के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बात करने का दो टूक अंदाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का भा गया। इससे तय हो गया है कि पार्टी संगठन अब किसी को खुश या किसी को शांत रखने की गरज से काम नहीं करेगा। कांग्रेस का ग्रास रूट वर्कर की भावना भी ऐसी ही है।

नए प्रदेश अध्यक्ष के काम करने के अभी तक अंदाज से पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा हो चला है कि वो उत्तराखंड में पार्टी में हार समेत विभिन्न वजहों घर कर गई हताशा और निराशा का दूर कर सकेंगे। राज्य में कांग्रेस के अच्छे दिन आएंगे।

दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष माहरा कार्यकर्ताओं से सीधे कनेक्ट कर रहे हैं। उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि बेहतरी के लिए बदलाव किया जाएगा। संगठन के लिए काम करें वो ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं जहां गणेश परिक्रमा के बजाए काम और पार्टी के प्रति निष्ठा को तवज्जो मिलेगी।

माहरा कार्यकर्ताओं के सुझावों को गंभीरता से सुन रहे हैं। कार्यकर्ताओं से पहले ही गुटबाजी पर प्रहार कर रहे हैं। भरोसा दिला रहे हैं कि गुटबाजी को प्रश्रय देने वाले नेताओं की खैर नहीं। उनकी इस बात पर खूब ताली बज रही हैं। सरकार की खिंचाई करने का उनका अक्रामक अंदाज भी कार्यकर्ता खूब पसंद आ रहा है।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *