भर्ती घोटाले में लिप्त है भाजपा सरकारः कांग्रेस

युवा कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। पिछले छह सालों में राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए हुई तमाम भर्तियों में हुई अनियमितता में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से लिप्त रही है। लोग अब इस बात को समझ गए हैं।
ये आरोप युवा कांग्रेस के टिहरी जिला इकाई के अध्यक्ष आशीष राणकोटी ने लगाए। ऋषिकेश प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी समेत अन्य भर्तियों में पकड़ी गई धांधलियों में भाजपा के नेता पकड़े जा चुके हैं। स्पष्ट है कि भर्ती घोटाले में भाजपा सरकार लिप्त रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राज्य के युवाओं के साथ हर स्तर पर छल कर रही है। इस बात को अब राज्य के युवा अच्छे से समझ चुके हैं। युवा भाजपा को सबक सीखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने महंगाई के लिए भी भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदारी ठहराया।
युवा नेता आशीष रणाकोटी ने राज्य सरकार की शराब नीति पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि शराब के दाम घटाकर सरकार ने साबित कर दिया कि वो राज्य को मदिरा प्रदेश बनाना चाहती हैं। सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा इत्तर मुददों को उठा रही है।
इस मौके पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र कंडारी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सिर्फ कुछ धन्नासेठों के हितों की पैरवी कर रहे हैं। कांग्र्रेस जनता के सम्मुख उक्त सभी मुददों को रख रही है और लोग भी अब समझने लगे हैं।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजेंद्र राणा ने कहा कि क्षेत्र में विकास के नाम पर लीपापोती हो रही है। सड़कों का बुरा हाल है। जी 20 के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। उत्तम असवाल, दिनेश सकलानी, दिनेश भटट, अभिषेक भटट, शिवम भटट आदि मौजूद थे।