देश में फूट डालने का काम कर रही है भाजपाः प्रियंका गांधी

देश में फूट डालने का काम कर रही है भाजपाः प्रियंका गांधी
Spread the love

देहरादून। भाजपा देश के लोगों में फूट डालने का काम कर रही है। इससे उसे लाभ होता है और आम नागरिक भुगतता है। भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। उत्तराखंड के लोगों के पास मौका है बदलाव करें।

ये कहना है कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी का। यहां कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि उत्त्तराखण्ड के भविष्य के लिए बदलाव कीजिये।

उन्होंने भाजपा पर देश के लोगों में फूड डालने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसा कर भाजपा लाभ उठाती है और आम लोगों के हिस्से सिर्फ निराशा आती है। राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विकास कार्यों से आगे कुछ नहीं किया।

इस सरकार ने बड़े बड़े उदघाटन किये। विज्ञापनों पर खर्च किया लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया। कहा कि भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं। पेट्रोल डीजल के महंगे होने से भाजपा का ही इंजन ठप हो गया।

उन्होंने आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में कहा कि बहनें बहुत परेशान हैं। उन्हें पग-पग पर संघर्ष करना होता है। महिलाओं को अपने हिस्से के विकास के लिए आगे आना होगा।

प्रियंका ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि कहा कि गैस सिलिंडर सस्ता ह्योग। रोजगार व पर्यटन पुलिस से रोजगार । 40 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देंगे। पुलिस में 40 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को देंगे।

आंगनबाड़ी का मानदेय डेढ़ गुना ह्योग। 40 हजार सालाना मदद मिलेगी। बस में फ्री यात्रा देंगे। स्वास्थ्य सुविधा गांवों तक पहुंचाएंगे।पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, दे ने संबोधित किया।

संचालन पूर्व मंत्री नवप्रभात ने किया। प्रभारी देवेंद्र यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आब्जर्वर मोहन प्रकाश भी मौजूद रहे।

पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार जमकर निशाने साधे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गांधी परिवार का उत्त्तराखण्ड से कुर्बानी का रिश्ता रहा है। केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर रहे हैं। काँग्रेस भाजपा के गड्ढे भरेगी। शहीदों का सपना पूरा करेंगे। 4 लाख रोजगार देगी। 400 का सिलिंडर 1000 पर पहुंच दिया। काँग्रेस गृहणियों के दर्द को समझते हुए सिलिंडर 500 तंक लाएंगे। स्वास्थ्य, महंगाई को कांग्रेस दूर करेगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *