केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
Spread the love

सड़क मार्ग से चारधाम यात्रा करने का किया अनुरोध

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भाजपा नेताओं की मुलाकात के क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी उनसे मुलाकात की और उन्हें सड़क मार्ग से चारधाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। इस न्योते को केंद्र मंत्री ने स्वीकार भी कर लिया।

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य मे चार धाम क्षेत्र मे बन रहे आल वेदर रोड प्रोजेक्ट सहित अन्य योजनाओं की गति और गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से निश्चित तौर पर राज्य मे पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेगी और रोजगार के नये द्वार खुलेंगे। भट्ट ने कहा कि प्रदेश मे पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और आवाजाही के लिए बेहतर संपर्क मार्ग से देश विदेश से सैलानी राज्य के इन खूबसूरत क्षेत्रों का भ्रमण कर सकते है।

उन्होंने देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर उनका आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुये मार्गों को सुचारू किये जाने के लिए प्रस्ताव लंबित है उनको प्राथमिकता में स्वीकृति प्रदान की जाय।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश अध्यक्ष से सभी माँगो पर विचार कर कार्यवाही का अश्वासन दिया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *