भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटा
Spread the love

ऋषिकेश। भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर से निवर्तमान विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काट दिया। हां, कुछ दिन पूर्व तक कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही सरिता आर्य को टिकट से नवाज दिया।

भाजपा अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट दे। इसके लिए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने जरूर प्रयास किए हांगे। तमाम बैठकों में उन्होंने इसके लिए एडवोकेसी भी की होगी। इस प्रयास में उनका स्वयं का टिकट कट गया।

इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। हां, कुछ दिन पूर्व तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रही सरिता आर्य को पार्टी में शामिलकर उन्हें नैनीताल सीट पर टिकट दिया गया है। इसके अलावा भाजपा ने थराली की सिटिंग विधायक मुन्नी देवी और मीना गंगोला का भी टिकट काट दिया।

पार्टी ने छह महिलाओं को टिकट दिए हैं। इसमें रेणु बिष्ट और रेखा आर्य को ही विशुद्ध रूप से टिकट दिया गया है। शेष चार टिकट कोटे/समझौते के हैं। इसमें सरिता आर्य, सविता कपूर, देवयानी और चंद्रा पंत शामिल हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *