भाजपा ने अनिल को किया याद विजया बडथ्वाल को भुलाया

भाजपा ने अनिल को किया याद विजया बडथ्वाल को भुलाया
Spread the love

ऋषिकेश। भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले पूर्व  विधायक अनिल नौटियाल को पार्टी ने टिकट दिया है। मगर, तीन बार की विधायक विजया बडथ्वाल को भुला दिया।

आशा नौटियाल और अनिल नौटियाल 2002 और 07 में भाजपा की टिकट पर क्रमशः केदारनाथ और कर्णप्रयाग से चुने गए। 12 में भाजपा ने अनिल नौटियाल का टिकट काटा। परिणाम उन्होंने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा हार गई।

2017 में आशा नौटियाल का टिकट काटा तो उन्होंने भी बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और केदारनाथ में भाजपा हार गई। इस बार पार्टी ने  अनिल नौटियाल को टिकट दे दिया। केदारनाथ से आशा नौटियाल का नाम पैनल में है। चर्चाएं हैं कि उनका टिकट हो सकता है। 2002, 07 और 12 में यमकेश्वर में कमल खिलाने वाली विजया बडथ्वाल का 2017 में पार्टी ने बेवजह टिकट काट दिया।

बडथ्वाल ने बगावत नहीं की और इसका प्रतिकार तक नहीं किया। इस बार पार्टी ने यमकेश्वर से सिटिंग विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटा। मगर, विजया बडथ्वाल को याद नहीं किया। इसको लेकर अंदरखाने खासी चर्चाएं हैं।

चर्चाएं हैं कि पार्टी के लिए अब खंडूड़ी जरूरी नहीं रहे। खंडूड़ी जरूरी के चलते ही 2017 में विजया बडथ्वाल का टिकट काटकर खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को दिया गया था।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *