भाजपा 15 के बाद कर सकती है चार दर्जन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

देहरादून। भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों में से चार दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय लिए हैं। 15 जनवरी के बाद पार्टी कभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है। शेष करीब 20-22 सीटों में से 11 सीटें सिटिंग विधायकों की बताई जा रही है।
विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इन दिनों भाजपा के पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की टोह ले रहे हैं। कार्यकर्ता विधायकी के टिकट के लिए दावेदारी भी कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद टिकट तय होंगे। ऐसा दूर-दूर तक नहीं हैं।
दरअसल, विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक ये देख रहे हैं कि टिकट के ऐलान के बाद अन्य दावेदारों का क्या रिएक्शन होगा और इसकी इंटेंसिटी क्या होगी। कुछ सीटों पर मौजूदा विधायकों को लेकर खासी नाराजगी है। कुछ दावेदार हर हाल में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं।
बहरहाल, भाजपा 70 विधानसभा सीटों में से चार दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। इसके लिए भाजपा हाईकमान पहले ही एक-एक सीट का विभिन्न तरीकों से मिले फीडबैक मिल चुका था। 15 जनवरी के बाद पार्टी इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कभी भी कर सकती है।
अब सिर्फ 20-22 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय करने शेष हैं। इसमें 11 सिटिंग विधायकों की सीट भी बताई जा रही हैं। गंगोत्री और कैंट सीट पर भी पार्टी नए सिरे से विचार कर रही है। उक्त सीट पर पार्टी को नया चेहरा उतारना है।