पार्टी के स्थापना दिवस पर मिलेंगे भाजपाइयों को दायित्व ?

पार्टी के स्थापना दिवस पर मिलेंगे भाजपाइयों को दायित्व ?
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। उत्तराखंड में वरिष्ठ/निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व मिलने की संभावनाओं की एक और शुभ घड़ी आ रही है। कार्यकर्ताओं की टक अब इस शुभ दिवस पर लगी हुई है।

करीब छह माह से भाजपा के वरिष्ठ/निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व मिलने की बातें हो रही हैं। तीन माह से तक आज और कल तक भी हो चुका है। चंपावत उपचुनाव, दीपावली, नए साल, होली, विधानसभा सत्र, नवरात्र तमाम ऐसी तिथियां थी जिन पर दायित्व मिलने की बात होती रही। मगर, दायित्व नहीं बांटे गए।

अब एक आर शुभ तिथि/ शुभ दिवस आज रहा है। अब इस दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व बंटने की बातें हो रही हैं। शुभ दिवस है भाजपा का स्थापना दिवस। पार्टी का स्थापना दिवस छह अप्रैल को हैं। इस दिन पार्टी के क्या-क्या कार्यक्रम रहने वाले है ये तय हो गया है।

उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्टी स्थापना दिवस पर भाजपा के कुछ वरिष्ठ/ निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शासन में दायित्व से नावाजा जा सकता है। हालांकि पार्टी के स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ये सिर्फ कयास भर हैं।

दायित्व को लेकर अत्यधिक इंतजार से अब पार्टी कार्यकर्ताओं की भी इसमें रूचि कम हो रही है। दायित्व पाने की पहली लिस्ट में बताए जा रहे कुछ वरिष्ठ नेता तो अब इस पर बात करने से भी परहेज करने लगे हैं। यानि कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में हो रहे विलंब से कार्यकर्ताओं में अंदरखाने नाराजगी है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *