जूहा. स्कूल शिक्षक संगठन यमकेश्वर ब्लॉक के बिष्ट अध्यक्ष और पयाल मंत्री बनें

जूहा. स्कूल शिक्षक संगठन यमकेश्वर ब्लॉक के बिष्ट अध्यक्ष और पयाल मंत्री बनें

ऋषिकेश। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन की यमकेश्वर ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न हो गया। इसमें मेहरबान सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, सत्यपाल सिंह को वरिष्ट उपाध्यक्ष, जयवीर पयाल को मंत्री, शशिधर गौड को कोषाध्यक्ष और श्रीमती कुसुम चौधरी वरिष्ठ संयुक्त मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

शुक्रवार को सीआरसी, लक्ष्मणझूला में राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर सिंह राणा की मौजूदगी में हुई त्रैवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में जूनियर हाई स्कूलों की बेहतरी को लेकर खूब चर्चा हुई।

इस मौके पर जिला कार्यकारिणी द्वारा आई सी टी के बिशेषज्ञ और संगठन कार्यो के लिए समर्पित शिक्षक  जगदम्बा प्रसाद कुकरेती का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्म देकर सम्मानित किया गया। शैलेश मटियानी शिक्षक सम्मान के लिए नामित शिक्षक सम्मानीय श्री दरबान सिंह बिष्ट जी को भी संगठन द्वारा शॉल ,स्मृति चिह्न और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

विकासखण्ड यमकेश्वर कार्यकारिणी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बलवीर सिंह नेगी जी का शॉल,स्मृति चिह्म और माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी और संतोष गुसाईं की मौजूदगी यमकेश्वर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष पद मेहरबान सिंह बिष्ट, मंत्री पद पर जयवीर पयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह बिष्ट और कोषाध्यक्ष शशिधर गौड,बरिष्ठ संयुक्त मत्रीं श्रीमती कुसुम चौघरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।सभी विजयी प्रत्याशियों को जिला मंत्री द्वारा संघ संविधान के अन्तर्गत शपथ दिलाई गई।निर्वाचित कार्यकारिणी और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई और शुभकामनायें।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री रघुवीर पुण्डीर,प्रदेश ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कुँवर सिंह राणा,जिलाध्यक्ष देहरादून ,निर्वतमान प्रान्तीय सदस्य श्री देवेन्द्र नेगी,सयुंक्त मंत्री श्री भगत सिंह भन्डारी , जिलाध्यक्ष श्री जयचन्द्र आर्य ,जिला मंत्री श्री मुकेश काला , जिला कोषाध्यक्ष श्री संजय केडियाल, मनोज राणा,दरबान सिंह बिष्ट,सन्तोष गुंसाई सत्यपाल सिंह बिष्ट ,श्रीमती कुसुम चौघरी, श्रीमती रेखा देशवाल ,सुनीता बहुगुणा,नीलिमा मेवाड़,चन्द्रप्रकाश भारती,जगदम्बा प्रसाद कुकरेती,गिरीश बडोला,दिनेश रावत,मुकेश,सुनिता चौहान, असवाल,बृजलाल,अनिल रावत आदि ने विचार व्यक्त किये।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *