बाल गंगा डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी

नई टिहरी। बाल गंगा डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर गोष्टी अयोजित की गई। गोष्ठी में समाज की बेहतरी के लिए महिलाओं के सक्षम होने पर जोर दिया गया।
मंगलवार को कॉलेज में आयोजि गोष्ठी को प्रिंसिपल डा. विपिन चंद्र उनियाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र की बेहतरी को जरूरी है कि महिला सक्षम हों।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रेखा बहुगुणा द्वारा महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान दिया गया। उनकी द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के तरीकों को समझाया गया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिशु भ्रूण हत्या को रोकने की अपील की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डी एस भण्डारी डॉ. सरिता बहुगुणा, डॉक्टर अर्चना कुनियाल, डॉक्टर मुकेश नैथानी , डॉक्टर सुनील रावण सभी महिला कर्मचारी छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया।