अंकिता हत्या कांड के विरोध में मुनिकीरेती में कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

अंकिता हत्या कांड के विरोध में मुनिकीरेती में कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। अंकिता हत्या कांड को लचर कानून व्यवस्था का मामला बताते हुए कांग्रेसियों ने इसके विरोध में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका।

शनिवार को अंकिता हत्या कांड को लेकर मुनिकीरेती में कांग्रेसियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार और मुख्यमंत्री का पुतता फूंका। नगर अध्यक्ष महावीर सिंह खारोला ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनी की रेती एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय देने के लिए अपराधियों को फांसी की सजा की मांग की है साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यदि जरा भी संवेदनशील हैं उत्तराखंड की बेटियों के प्रति तो उन्हें भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाना चाहिए ना कि बुलडोजर चलाने का सिर्फ दिखावा करना चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सकलानी एवं लेखराज भंडारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, अपराध के साथ-साथ बहन बेटियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को सिर्फ बढ़ावा मिल रहा है। सरकार और मुख्यमंत्री जरा भी संवेदनशील हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं जिन्होंने इस सच को चार-पांच दिन तक छुपाने का प्रयास किया उन्हें भी कठोर सजा दी जानी चाहिए।

नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनी की रेती ने क्रांति चौक कैलाश गेट पर सांकेतिक चक्काजाम कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया, जिसमें आम जनता का भी खूब समर्थन मिला ।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के प्रत्येक नगर मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जा रहा है उसी क्रम में आज नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनी की रेती द्वारा भी क्रांति चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन के साथ-साथ सांकेतिक चक्काजाम किया गया । भाजपा सरकार के नेता और उनके बेटे लगातार अपने रसूख पर मां बहनों की इज्जत लूटने का और उनकी अस्मिता को कुचलने का लगातार जो निंदनीय काम कर रहे हैं उसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।

इस अवसर पर महावीर खरोला, प्रेम सिंह नेगी, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, बलवंत चौहान, लेखराज भंडारी, राजन बिष्ट, सर्वेंद्र कंडियाल, विक्की प्रजापति, प्रेम मोहन कंडारी, सचिन सेलवान, लक्ष्मण राजभर, अनिता कोटियाल,सरस्वती जोशी, विमला रावत, गब्बर चौहान, सुरेंद्र भंडारी, दयाल सिंह भंडारी, धर्म जोशीआदि उपस्थित थे।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *