दुबारा सांसद बनने से कहां चूक गए अनिल बलूनी

दुबारा सांसद बनने से कहां चूक गए अनिल बलूनी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। भाजपा नेता अनिल बलूनी अप्रैल के बाद सांसद नहीं रहेंगे। पार्टी ने उन्हें दुबारा राज्यसभा जाने का मौका नहीं दिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर बलूनी कहां चूक गए।

तय हो गया है कि अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त होते ही महेंद्र भटट उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे। दिल्ली में मजबूती पकड़ और हाईकमान के बेहद नजदीकी माने जाने वाले अनिल बलूनी को पार्टी ने दुबारा राज्यसभा जाने का मौका नहीं दिया।

पार्टी हाईकमान का ये चौंकाने वाला निर्णय माना जा रहा है। राजनीति के जानकार भी समझ नहीं पा रहे हैंं कि आखिर बलूनी से कहां चूक हो गई या फिर ये भी पाटी्र की रणनीति का हिस्सा है। राज्यसभा सांसद के तौर पर बलूनी ने राज्य की बेहतरी के लिए खूब काम किया।

दिल्ली में उत्तराखंड के लिए अच्छी आवाज बनें। राज्य गठन के बाद राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सांसदों में बलूनी काम करने के मामले में पहले नंबर पर हैं। उत्तराखंड में 2017-22 की भाजपा सरकार के समय उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए भी तेजी से चला।

बहरहाल, अप्रैल के बाद अनिल बलूनी पूर्व सांसद हो जाएंगे। अब पार्टी उनको किसी भूमिका में उतारती है ये देखने वाली बात है। कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ा सकती है। या उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि ये सब अभी चर्चा भर है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *