पशुपालन विभाग में सीवीओ समेत ग्रेड-1 के अधिकारियों के तबादले, देखें सूची
देहरादून। राज्य के पशुपालन विभाग में आलाधिकारियों के बंपर तबादले किए गए। इसमें चार मुख्य पशुचिकित्साधिकारी और करीब दर्जन भर संयुक्त निदेशक रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रेड-1 के अधिकारियों के भी बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं।
अनिवार्य/अनुरोध के आधार पर पशुपालन विभाग में तबादलों का क्रम जारी है। सोमवार को करीब दर्जन भर संयुक्त निदेशक रैंक के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया। इसमें चार सीवीओ भी शामिल हैं।
इसके अलावा ग्रेड-1 के 10 पशु चिकित्साधिकारियों का सुगम से दुर्गम, सात का दुर्गम से सुगम और छह पशुचिकित्साधिकारियों का अनुरोध के आधार पर तबादला किया गया है।