प्रिंसिपल विभोर भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

प्रिंसिपल विभोर भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

द्वारीखाल।गवर्नमेंट हाई स्कूल, बुरांसी के प्रधानाचार्य विभोर कुमार भट्ट राजकीय सेवा से निवृत्त होने पर स्कूल के छात्र/छात्राओं, शिक्षक/ कर्मचारियों और सेवित क्षेत्रवासियों द्वारा भावभीनी विदाई दी।

वर्ष 1985 से एक शिक्षक के तौर पर राजकीय सेवा शुरू करने वाले गवर्नमेंट हाई स्कूल, बुरांसी के प्रिंसिपल विभोर कुमार भट्ट करीब 39 वर्ष की सेवा के बाद रविवार को राजकीय सेवा से निवृत्त हो गए।

इस मौके पर स्कूल के छात्र/छात्राओं, शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मियों और सेवित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। शिक्षकों ने एक शिक्षक और प्रशासन के तौर पर उनके कार्यों की सराहना की।

गवर्नमेंट हाई स्कूल, बुरांसी की बेहतरी के लिए उनके स्तर से किए गए कार्यों को याद करते हुए इन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल विभोर कुमार भट्ट ने राजकीय सेवा के 39 साल के अपने अनुभव साझा किए।

कहा कि उन्हें साथी शिक्षकों ने हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने बुरांसी हाई स्कूल में एक मुखिया के तौर पर अपने अनुभवों को यादगार बताया। कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग को हमेशा याद रखेंगे। श्रीमती गीतांजलि उनियाल द्वारा उनके सम्मान में विकरीब द्यालय परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया।

िइस अवसर पर प्रदीप कुमार डोबरियाल, प्रधान ग्राम सभा राजखिल, उप प्रधान शैलेंद्र कुमार डोबरियाल, एस एम सी अध्यक्ष मंगलेश कुमार, सुमन डोबरियाल, विमला देवी, सरिता देवी, सुंदरी देवी, सुनीता देवी, भागेश्वरी देवी, माधुरी देवी, प्रतिभा सारस्वत, गीतांजलि उनियाल, नीमा देवी, राजेश गुसाईं, मदनपाल, सचिन पटेल,प्रीतम बिष्ट, दिगंबर शाह, कुलदीप नेगी, पंकज रावत और ओ पी थपलियाल आदि उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश थपलियाल ने किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *