गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के जंतु विज्ञान विभाग में याद किए अमर शहीद श्रीदेव सुमन

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के जंतु विज्ञान विभाग में याद किए अमर शहीद श्रीदेव सुमन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

उत्तरकाशी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, उत्तरकाशी के जंतु विज्ञान विभाग में टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन को उनकी 80 वें बलिदान दिवस पर याद किया गया।

गुरूवार को जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में अमर बलिदान श्रीदेव सुमन को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए। छात्र/छात्राओं को उनके संघर्ष पर बनी डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर प्रो. मधु थपलियाल ने कहा कि मात्र चौदह वर्ष की उम्र श्रीदेव सुमन ने समाज के लिए जो किया वो अमिट है।

उन्होंने कहा कि उनके जैसे संघर्ष करने वालों की जरूरत हर कालखंड में रही है। चिंता की बात ये है कि आम समाज के व्यापक हितों के लिए ऐसे संघर्ष कम देखने को मिल रहे हैं। परिणाम तमाम सामाजिक व्याधियां पनप रही हैं।

प्रो. थपलियाल ने कहा कि इस पर गौर करने की जरूरत है। उत्तराखंड राज्य में ही उन्होंने प्रजामंडल की बात को जोर-शोर से उठाया था और इसी के लिए संघर्ष करते हुए यातनाएँ झेली थीं। हम सभी को यह समझने की जरूरत है कि आज हम अपने जल, जंगल, और जमीनों पर अधिकार खोते जा रहे हैं। इसलिए आवश्यकता है ऐसे क्रांतिकारियों की।

डॉ. कंडारी द्वारा सभा में छात्र-छात्राओं को राजशाही के बारे में समझाया गया, कि उस समय की राजशाही की कार्यशैली कैसी थी और कैसे अत्याचार किए जाते थे।

उन्होंने यह भी बताया कि श्रीदेव सुमन पर किस प्रकार अत्यधिक अत्याचार किए गए थे। एक एमएससी के छात्र आदर्श ने श्रीदेव सुमन के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने समाज में भी हो रहे अन्यायपूर्ण अत्याचारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

इसके साथ ही श्रीदेव सुमन के संघर्षों की घटनाएं कर्मचारियों और विद्यार्थियों द्वारा बताई गईं। कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *