उत्तराखंड सतरूद्रा ट्रस्ट ने की जरूरतमंद छात्रों की मदद

ऋषिकेश। उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट ने संस्कृत विद्यालय में पढ़ रहे छह जरूरतमंद छात्रों की मदद की । साथ ही स्कूल के पुस्तकालय को जरूरी पुस्तकें उपलब्ध कराई।
श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट ने स्कूल के छह जरूरतमंद छात्रों को गणवेश उपलब्ध कराई। इसमें छात्र चिराग कोठारी, मोहित नौटियाल, सत्यव्रत भट्ट, युवराज शर्मा, शुभम उनियाल और शिवम भट्ट शामिल थे।
इसके अलावा उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट ने स्कूल के पुस्तकालय के लिए जरूरी पुस्तकें भी मुहैया कराई। इस मौके पर ट्रस्ट के लक्षण सिंह बिष्ट, मंगला प्रसाद बंगवाल, अनूप कुमार बड़थ्वाल, गणेश चन्द्र उनियाल, महेंद्र पाल सिंह नेगी एवं हरेंद्र सिंह असवाल मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. ओमप्रकाश पुर्वाल ने उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन के साथ ही उन्हें समाज को अपना सर्वोच्च योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
ट्रस्ट द्वारा प्रधानाचार्य को भविष्य में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरष्कृत करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल द्वारा किया गया।