भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का तीर्थनगरी ऋषिकेश में जोरदार स्वागत

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का तीर्थनगरी ऋषिकेश में जोरदार स्वागत
Spread the love

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का तीर्थ नगरी ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कहा कि यात्रा को मिल रहा जन समर्थन से तय है कि भाजपा को फिर से लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा सोमवार देर शाम तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंची। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जनता ने उत्तराखंड में भाजपा को आशीर्वाद देने का पूरा मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम डबल इंजन की सरकार लगाकर उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, जिसके लिए भाजपा पूरी तरह से संकल्पित है। नगर निगम के गेट के बाहर महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त आतिशबाजी कर विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मिशन 2022 की लड़ाई देश के स्वाभिमान और उत्ततराखंड के विकास की लड़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत करने का काम किया उन्होंने संकल्प लिया है कि अगले दस बर्षो में उत्तरांखण्ड सबसे सम्पन्न राज्य होगा।

उन्होंने कहा की विजय संकल्प यात्रा के साथ भव्य रूप से जुड़ी भारी भीड़ बता रही है कि संगठन कार्यकर्ताओं एवं जनता में पार्टी के लिए कितना उत्साह है। प्रदेश की जनता इस चुनाव में भाजपा को 60 से ऊपर सीटें दिलाने के लिए तैयार है। कहा कि जनता पूरे तन मन से भाजपा के साथ है।

इस दौरान भाजपा के तीनों मंडलों के पद्दाधिकारियों सहित बड़ी भारी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *