श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से क्यों खट्टा हो रहा प्राध्यापकों का मन
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से प्राध्यापकों का मन पूरी तरह से खट्टा हो गया है। प्राध्यापक फिर से गवर्नमेंट कॉलेजों में लौटने का मन बना रहे हैं। करीब आधा दर्जन वरिष्ठ प्राध्यापक इस कतार में खड़े हैं।
बड़े उत्साह के साथ गवर्नमें डिग्री/पीजी कॉलेज को छोड़ श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में मर्ज हुए प्राध्यापकों का उत्साह अब व्यवस्थागत खामियों के चलने ठंडा पड़ने लगा है। अभी तक तीन प्राध्यापक विश्वविद्यालय को टा टा कर फिर से गवर्नमेंट कॉलेज ज्वाइन कर चुके हैं।
अब करीब आधा दर्जन प्राध्यापक गवर्नमेंट कॉलेज में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें कुछ इस बारे में विश्वविद्यालय को सूचित कर चुके हैं। संभव है कुछ दिनों में उक्त प्राध्यापक भी फिर से गवर्नमेंट कॉलेजों में लौट जाएं।
विश्वविद्यालय के अधिकारी ही बता पाएंगे कि आखिर उत्साह और उमंग के साथ विश्वविद्यालय में मर्ज हुए प्राध्यापक क्यों यहां नहीं रहना चाहते। विश्वविद्यालय के अधिकारी भले इसे नकारात्मक खबर बताएं। सच ये है कि सवाल उठ रहे हैं। ऐसे तमाम सवालों ने विश्वविद्यालय की परिधि को घेर लिया है।
परिसर में मूर्ति लगाकर और देहरादून में दीक्षांत समारोह कराकर इन सवालों से नहीं बचा जा सकता है। प्राध्यापकों के गवर्नमेंट कॉलेज में लौटने हेतु आवेदन करने के संबंध में विश्वविद्यालय का पक्ष जानने के लिए कुलसचिव केआर भटट से संपर्क करने का प्रयास किया गया। मगर, फोन नहीं उठा। संपर्क होने पर विश्वविद्यालय का पक्ष प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
मामले की इनसाइड स्टोरी कुछ ही समय बाद तीर्थ चेतना के यूटयूब चैनल पर