रेल विकास निगम के परियोजना मुख्यालय में मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

रेल विकास निगम के परियोजना मुख्यालय में मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे रेल विकास निगम के परियोजना मुख्यालय पर 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्र के बेहतरी में जन की भूमिका पर जोर दिया गया।

गुरूवार को हरिद्वार रोड स्थित परियोजना मुख्यालय में मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने परियोजना में विभिन्न तरह से योगदान दे रहे अधिकारी/इंजीनियर/ वैज्ञानिक/कर्मचारी/ फील्ड स्टॉफ आदि को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने रेल विकास निगम के ध्येय वाक्त गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता को दोहराते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्टर की आशातीत प्रगति इसी ध्येय वाक्त पर आधारित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की बेहतरी के लिए आम जन को योगदान के लिए आगे आना होगा। वर्क प्लेस पर निष्ठा के साथ काम करके ऐसा संभव है।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *