वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कुलसचिव गिरफ्तार

वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कुलसचिव गिरफ्तार

पौड़ी। वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी के पूर्व कुलसचिव संदीप कुमार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कुलसचिव को पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कुलसचिव रहते हुए संदीप कुमार पर तमाम वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। यही नहीं निलंबित किए जाने से पहले पर उन पर नियुक्तियों से संबंधित फाइलों को गायब करने के आरोप भी लगे थे। तमाम गंभीर शिकायतों के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

शासन ने पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी को सौंप दी थी। करीब एक साल की एक्सरसाइज के बाद एसआईटी ने बर्खास्त चल रहे पूर्व कुल सचिव को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि अब कॉलेज में हुई तमाम नियुक्तियों के राज खुल सकेंगे।

इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव डा. वीएन काला का कहना है कि इस मामले में मीडिया से ही सूचना मिल रही है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। गिरफतारी से संबंधित कोई अधिकृत सूचना कॉलेज के पास नहीं है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *