राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय चुनाव 15 दिसंबर के बाद
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय चुनाव (गढवाल मंडल) 15 दिसंबर के बाद संभव हैं। जल्द ही तिथि और स्थान तय हो जाएंगे। इसके लिए मंडलीय कार्यकारिणी ने जिलों से राय मशबिरा करना शुरू कर दिया है।
गढ़वाल मंडल के सात जिलों और सभी ब्लॉकों में राजकीय शिक्षक संघ की इकाइयों का गठन हो चुका है। अब मंडलीय अधिवेशन होना है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को पौड़ी में मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में इसको लेकर बैठक हुई। बैठक में पौड़ी जिले के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
सभी जिलों के पदाधिकारियों ने इस बात पर सहमति व्यक्ति की कि मंडलीय चुनाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद किया जाए। संभावना व्यक्त की जा रही है कि चुनाव 15 दिसंबर के बाद संभव हो सकता है।
इसके लिए तिथि और स्थान का जल्द तय किए जाएंगे। इस मौके में मंडलीय मंत्री डा. हेमंत पैन्यूली, चमोली के जिलाध्यक्ष प्रदीप मैखुरी, मंत्री प्रकाश चौहान, पौड़ी के जिलाध्यक्ष बलराज गुसाईं, मंत्री विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष मनोज काला, रूद्रप्रयाग के अध्यक्ष नरेश भटट, संयुक्त मंत्री दीपक कुमार, हरिद्वार के अध्यक्ष हरेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष विकास पंवार, बृजेश पंवार, पंकज ध्यानी, सुमनलता रावत, राजेश भटट, जयदीप रावत, राकेश पोखरियाल, रघुराज चौहान, देवेंद्र सिंह रावत, सत्येंद्र राणा, अर्जुन राणा, मेहरबान सिंह भंडारी, विनोद यादव, जयकृत,गिरीश आदि मौजूद थे।