गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पावकी देवी में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली
![गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पावकी देवी में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली](https://tirthchetna.com/wp-content/uploads/2024/05/pavkidevi.jpg)
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, पावकी देवी वर्ष जल संरक्षण की अनिवार्यता पर जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विषष पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बुधवार को कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. छाया चतुर्वेछी की अध्यक्षता में कॉलेज के पर्यावरण प्रकोष्ठ के बैनर तले वर्षा जल संरक्षण की अनिवार्यता पर जनजागरुकता रैली और निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन कराया ।
रैली को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो० संगीता बहुगुणा ने छात्र छात्राओं को कहा कि विश्व भर में धरती में पेयजल की कमी एक संकट बनती जा रही है, इसका कारण पृथ्वी के जलस्तर में लगातार कमी होना है।
ऐसे में जरूरी है कि वर्षा जल का सरंक्षण किया जाए। उन्होंने इसके तौर तरीकों पर भी प्रकाश डाला। रैली के साथ ही निबन्ध प्रतियोगिता में भी छात्र छात्राओं ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया।
छात्रों ने वर्षा जल संरक्षण कैसे करें विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में डा रेखा सिंह और डा गुंजन जैन ने भूमिका निभाई। निबन्ध में प्रथम स्थान कु० साक्षी रयाल, द्वितीय स्थान कु० मीनाक्षी तथा तृतीय स्थान कु० अनुष्का ( द्वितीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।