पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के महिला समूह दुर्गा शक्ति ने तैयार की राखी

पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के महिला समूह दुर्गा शक्ति ने तैयार की राखी
Spread the love

मेयर ने किया स्टॉल का उदघाटन

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के दुर्गा शक्ति समूह के राखी स्टॉल का नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने समूह की पहल की सराहना की।

पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के बैनर तले महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम हो रहा है। होली में प्राकृतिक रंगों के बाद अब दुर्गा शक्ति समूह की महिलाओं ने राखी तैयार की हैं। रविवार को मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने राखी स्टॉल का उदघाटन और निरीक्षण किया।

मेयर श्रीमती ममगाई जी ने भी समूह में बनाई गई राखियों सराहना की और सभी लोगो से अनुरोध किया की सभी लोग समूह द्वारा बनाई गई राखियां ही खरीदें। ताकि समूह की हौसलाफजाई हो सकें। संगठन की अध्यक्ष बीना भट्ट ने बताया इस बार दो समूह द्वारा राखी बनाई गई अगली बार 8 समूह द्वारा राखी के स्टॉल लगाए जायेंगे।

समूह की अध्यक्ष मनजीत पटवाल ममता राणा बबीता मैठाणी बबीता नेगी मंजू गुसाईं गुना देवी सुचिता रतूड़ी और समूह के लोग भी उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *