एमकेपी पीजी कॉलेज में जयंजी पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

एमकेपी पीजी कॉलेज में जयंजी पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। जंगे आजादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती देश भी पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जंगे आजादी के नायकों के संघर्षों पर चर्चा की गई।

एम. के. पी (पी. जी) कॉलेज, देहरादून मे हिन्दी और अंग्रेजी विभाग ने मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम मे हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अलका मोहन ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति आम नागरिकों के कर्तव्यों की बात की।

अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पुनीत सैनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ’राष्ट्र पहले आता है।

दोनों विभागों के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया और देशभक्ति गीत भी गाए और नेताजी की सिद्धांतों के विरासत के बारे मे भी बात की। साथ ही उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *