भगत दा पहुंचे देहरादून, राजनीतिक किचकिच से रहेंगे दूर

भगत दा पहुंचे देहरादून, राजनीतिक किचकिच से रहेंगे दूर
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी गृह राज्य उत्तराखंड लौट आए हैं। लौटते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वो राजनीति की किचकिच से दूर रहेंगे।

राज्यपाल पद पर ताजपोशी से पूर्व भगत सिंह कोश्यारी संवैधानिक व्यवस्था के तहत भाजपा छोड़ चुके थे। अब कोश्यारी राज्यपाल का पद छोड़ चुके हैं। हां, फिलहाल तकनीकी तौर पर वो भाजपा में नहीं हैं। बावजूद इसके कोश्यारी के मायानगरी से देवभूमि लौटने पर भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

भाजपा के अधिसंख्य कार्यकर्ताओं को ये मानना है कि राज्य की बेहतरी के लिए कोश्यारी का राजनीतिक करिश्मा जरूर देखने को मिलेगा। यानि वो ठेठ राजनीति की नई पारी शुरू करेंगे। भाजपा में उनके समर्थक ऐसे संकेत भी दे रहे हैं। ये बात अलग है कि कोश्यारी ने संकेत दिए कि वो राजनीति की किचकिच से दूर रहेंगे। साथ ही कहा कि राज्य की बेहतरी के लिए उनसे जो संभव होगा उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि भगत दा राज्य की बेहतरी के लिए सामाजिक/राजनीतिक किस प्लेटफार्म पर काम करते हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *