गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कमांद में सचिन अध्यक्ष और आशीष सचिव चुने गए

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कमांद में सचिन अध्यक्ष और आशीष सचिव चुने गए
Spread the love

कमांद। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कमांद के छात्र संघ चुनाव में सचिन सिंह अध्यक्ष और आशीष सिंह सचिव चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों को बरार मत मिले और दोनों को निर्वाचित घोषित किया गया।

शनिवार को हुए छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुए सीधे मुकाबले में सचिन सिंह ने आकृति को 11 मतों से हराया। सचिप को 64 और आकृति को 53 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मुकाबले बराबरी का रहा। इस पद पर शुभम भटट और शमशाद को 56-56 मत मिले।

सचिव पद पर हुए कांटे के मुकाबले में बाजी आशीष सिंह के नाम रही। उन्होने नत्थी लाल सिल्सवाल को तीन मतों से हराया।आशीष को 57 और नत्थी लाल को 54 मत मिले।

यूआर पद पर रघुवीर सिंह विजयी रहे। उन्होंने गायत्री को तीन मतों से हराया। रघुवीर को 59 और गायत्री को 56 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी विजयी रही। उन्होंने साक्षी थपलियाल को सात मतों से शिकस्त दी। शिवानी को 60 और साक्षी को 53 मत मिले। विजयी प्रत्याशियों को प्रिंसिपल ने शपथ दिलाई।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *