भारतीय शेयर बाजार 50 साल तक करेंगे मालामाल : मार्क मोबियस

भारतीय शेयर बाजार 50 साल तक करेंगे मालामाल : मार्क मोबियस
Spread the love

नई दिल्ली। दिग्गज वैश्विक निवेशक मोबियस भारतीय शेयर बाजार को लेकर बेहद आशावान हैं। उनका कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में अगले 50 साल तक तेजी कायम रहेगी। मोबियस का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार चीन का स्थान लेंगे जिसने पिछले 30 साल में चीन को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। उनका कहना है कि भारत जल्द वहां होगा, जहां चीन 10 साल पहले था। मोबियस का कहना है कि भारत में सरकार के तेज आर्थिक सुधारों से घरेलू और विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। उनका कहना है कि कारोबार आसान करने के लिए पहल, त्वरित मंजूरी और पारदर्शिता भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए लंबी अवधि में पासा पलटने वाले साबित होंगे। मोबियस ने अपना 50 फीसदी निवेश भारत में ताइवान में किया है।

फ्रांस के बाद ब्रिटेन को पछाडऩे की तैयारी में भारतीय बाजार भारतीय शेयर बाजार जल्द ही फ्रांस के बाद ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया के शीर्ष पांच शेयर बाजारों में शामिल हो सकता है। दरअसल, दुनियाभर के बाजारों में भारतीय बाजार का पूंजीकरण कोरोना के बाद से सबसे तेजी से बढ़ा है। इसके चलते सितंबर में ही में यह फ्रांस को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ गया था। अब यह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से ब्रिटेन के बाजार को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर आ सकता है। भारतीय शेयर बाजार का पूंजीकरण इस साल 37 फीसदी बढ़कर 3.46 लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। वहीं, ब्रिटेन के बाजार का पूंजीकरण इस साल सिर्फ नौ फीसदी बढ़कर 3.59 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा है। ऐसे में भारतीय बाजार जल्द ही ब्रिटेन के शेयर बाजार को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर हासिल हो सकता है।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *