देवभूमि मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह संपन्न

देवभूमि मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह संपन्न
Spread the love

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले हुए सम्मानित

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। देव भूमि मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले हुए सम्मानित।

मंगलवार को ढालवाला स्थित एक कांपलेक्स आयोजित वार्षिक समारोह को अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रीना उनियाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित देव भूमि मां का स्वाद, देव भूमि पहाड़ी व्यंजन, देवी भूमि सरगम, नैना देवी समूह, वरदान, माता रानी, एकता समूह, की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता आशा राम व्यास जी ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो देश आत्मनिर्भर बनेगा।

इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में कार्यकर्ता मेहताब खान चांद को गौ सेवा के लिए सुमित,रोहित, नारी सक्तीकरण के क्षेत्र में अर्चना धीमान, भूमि बचाव के लिए शंकर सागर को तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रीमती कृष्णा डोभाल, को स्मामनित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, अमिता उनियाल सचिव, ज्योति उनियाल उपाध्यक्ष, बबीता सकलानी सह सचिव, योगेश उनियाल कोषाध्यक्ष, संगीता उनियाल, मधु रतूड़ी, रश्मि अमोली, ममता नेगी, समस्त विद्यालय संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सन्तोष व्यास, धनी राम बिंजोला जी योगेश राणा , रमा बल्लभ भट्ट जी , श्रीमती नीलम बिजलवान, श्रीमती बीना जोशी, श्रीमती निर्मला उनियाल,शैला खंण्डूरी उपसथित थे। कार्यक्रम का संचालन आरके पोखरियाल तथा सुनील थपलियाल जी ने किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *