भाजपा विधायक और महामंत्री संगठन क्यों हुए आमने-सामने

भाजपा विधायक और महामंत्री संगठन क्यों हुए आमने-सामने
Spread the love

पार्टी और नेता के नाम से लग रहे नारों से क्यों हुई चिढ़

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। भाजपा के एक विधायक और पार्टी के महामंत्री संगठन एक कार्यक्रम में आमने-सामने हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने बमुश्किल बात को आगे बढ़ने से रोका।

मंगलवार को राजपुर से विधायक खजानदास और महामंत्री के बीच पार्टी के एक कार्यक्रम में युवाओं द्वारा की जा रही नारेबाजी को लेकर नोकझोंक की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के बैनर तले ज्योति बा फूले की याद में कार्यक्रम था।

इस कार्यक्रम में पहुंचे युवा भाजपा और स्थानीय विधायक खजान के नाम से नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में इस प्रकार की नाराजगी पर महामंत्री ने आपत्ति व्यक्त की। इस पर विधायक ने युवाओं से नारेबाजी न करने की अपील की।
बावजूद इसके छिटपुट नारेबाजी होती रही। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई।

विधायक का इसको लेकर अपना तर्क था और महामंत्री के अपने। बताया जा रहा है कि बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि विधायक कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे थे। अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें किसी तरह से रोका।

विधायक और महामंत्री संगठन के बीच हुई नोकझोंक को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। कुछ साल पूर्व ऋषिकेश में भाजपा के संगठन महामंत्री और एक विधायक के बीच मंच पर खूब तू-तू- मै-मै हुई। हालांकि मीडिया को तब कुछ नहीं हुआ और ऑल इज वेल बताया गया।

भाजपा विधायक खजान दास का कहना है कि नोकझोंक जैसा कुछ नहीं हुआ। युवा पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इसको लेकर गलतफहमी हुई। इसे मौके पर ही दूर कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि नोकझों का सवाल ही पैदा नहीं होता।

कई कोशिशों के बाद भी महामंत्री संगठन से इस बारे में उनका पक्ष नहीं मिल सका। पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *