भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के आएंगे अच्छे दिन, मिल सकते हैं अधिक दायित्व

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के आएंगे अच्छे दिन, मिल सकते हैं अधिक दायित्व
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। सरकार में दायित्व पाने के मामले में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के अच्छे दिन आ सकते हैं। उन्हें इस बार अब तक की संख्या से अधिक दायित्व मिल सकते हैं।

भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को शासन में दायित्व देने के मामले में अभी तारीख पर तारीख ही सुनाई दे रहा है। इस बीच, ये बात सामने आ रही है कि इस बार भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के अच्छे दिन आ सकते हैं। महिला कार्यकर्ताओं को सरकार में अच्छी खासी संख्या में दायित्व मिल सकते हैं।

ये संख्या राज्य गठन से अब तक विभिन्न सरकारों में महिलाओं को मिले दायित्वों से अधिक हो सकते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि भाजपा सरकार में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को दायित्व 33 प्रतिशत तक देने का साहस भाजपा कर सकेगी।

पिछले 10 सालों में भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं ने बेहतर काम करके भी दिखाया है। उन्होंने पार्टी संगठन से लेकर अन्य स्तर पर अपनी योग्यता, क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा को भी बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *