बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत
Spread the love

लखपत बुटोला और काजी निजामुददीन बनें विधायक

तीर्थ चेतना न्यूज

गोपेश्वर/ हरिद्वार। राज्य की दो विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोल और मंगलौर सीट पर काजी निजामुददीन चुनाव जीते।

उक्त दोनों सीटों 10 जुलाई को मतदान हुआ था। शनिवार को मतों की गिनती और चुनाव परिणाम घोषित किया गया। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने जीत हासिल की। बुटोला ने अपने निकटत प्रतिद्वंद्वि भाजपा के राजेंद्र भंडारी को 5095 मतों से हराया। बुटोला को 27696 मत मिले।

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को 22601 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को 1786 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने पहले राउंड की गिनती से ही भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पर बढ़ता बना ली थी।

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी चुनाव जीते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर विधायकी से इस्तीफा दिया था। इसके चलते ही सीट पर उपचुनाव हुआ। इसमें परिणाम राजेंद्र भंडारी के खिलाफ गया। बहरहाल, समाचार लिखे जाने तक निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को मिले कुल मतों की संख्या की पुष्टि नहीं की।

मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 449 मतों से शिकस्त दी। काजी को 31710 और भड़ाना को 31261 मत मिले। बसपा प्रत्याशी मोंटी को 19552 मत मिले। कांग्रेस मंगलौर सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में मामुली अंतर से हार गई।
इस तरह से कांग्रेस ने विधानसभा में अपने स्कोर में एक सीट की बढ़ोत्तरी कर दी।

बहरहाल, दोनों सीटों पर मिली जीत से कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। पार्टी के देहरादू स्थित कार्यालय में कायर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *