आयुषी झल्डियाल ने नीट परीक्षा में 620 अंक प्राप्त किए
देहरादून। आयुषी झल्डियाल ने नीट परीक्षा में 720 में से 620 अंक प्राप्त डाक्टर बनने की पहली सीढ़ी पार कर ली। आयूषी मूल रूप से देवप्रयाग के चंद्रबदनी के पास स्थित डोभ गांव की मूल निवासी है।
राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष झल्डियाल की भतीजी आयुषी बेहद होनहार छात्रा है। 10 में 87 और 12 वीं की परीक्षा 94 प्रतिशत अंक के साथ पास करने वाली आयुषी का सपना एमबीबीएस डाक्टर बनने का था।
सेन्ट ज्यूस स्कूल, माजरा की इस छात्रा की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। आयुषी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया है। आयुषी के पिता प्रकाश झल्डियाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलमस, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल में शिक्षक हैं। मां सुनीता झल्डियाल गृहणी है।
आयुषी का परिवार मूल रूप से देवप्रयाग के चंद्रबदनी के पास स्थित डोभ गांव का रहने वाला है और कुछ सालों से देहरादून में रह रहा है। उनके मूल गांव और पूरे क्षेत्र में आयुषी की सफलता से खुशी का माहौल है।