यमुनोत्री हाइवे पर कार खाई में गिरी, छह की मौत

यमुनोत्री हाइवे पर कार खाई में गिरी, छह की मौत
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

टिहरी। नैनबाग के पास यमुनोत्री हाईवे पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात मोरी से देहरादून की ओर आ रही एक ऑल्टो कार रात करीब दो बजे यमुनोत्री हाइवे पर अगलाड पुल के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कार से एक बीमार व्यक्ति को उपचार के लिए देहरादून लाया जा रहा था। बुधवार की सुबह तक जब उक्त लोगों से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हुआ तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस कार का पता लगाने में जुटी तो छह फोन की ट्रेकिंग हुई तो लास्ट लोकेशन अलगाड पुल के पास मिली।

दोपहर बाद कार यमुना के किनारे गहरी खाई में गिरी मिली और इसमें सवार सभी छह लोग के शव मिले। मृतको की शिनाख्त प्रताप, राजपाल, श्रीमती जसीला, वीरेंद्र, विनोद और रूपदास के रूप में हुई है। सभी मृतक उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के मौताड़ गांव के रहने वाले हैं।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *