12 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान

12 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान
Spread the love

35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों भी किया गया सम्मानित

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखीनीय कार्य करने वाली 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राज्य भर से 35 आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को इस क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सोमवार को देहरादून में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरुस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को आज तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शिरकत की तो वही विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला शसक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक श्री खजानदास जी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई, खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्तोलिया, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी, महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल एवं खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है मैं इस पुरस्कार के चयन के लिए सभी को शुभकामनाएं देती हूं। साथ ही कहा कि इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरीश चंद्र सेमवाल सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *