गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गोपेश्वर की डा. प्रियंका उनियाल होंगी पुरस्कृत

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गोपेश्वर की डा. प्रियंका उनियाल होंगी पुरस्कृत
Spread the love

ऋषिकेश। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गोपेश्वर की प्राध्यापिका डा. प्रियंका उनियाल को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, यूकॉस्ट महिला दिवस पर सम्मानित करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) राज्य की 13 अग्रणी महिला शोधार्थियों को पुरस्कृत करेगा। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गोपेश्वर में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका उनियाल भी शामिल हैं।

उन्हें यह पुरस्कार उत्तराखंड के जंगली मशरूमों पर उनके शोध पर दिया गया, वे पिछले 8 वर्षों से मशरूम टैक्सोनोमी व फाइलॉजीनी पर कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक 15 नई मशरूम प्रजातियों की खोज की है।

डॉ प्रियंका उनियाल को यह पुरस्कार मिलने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आरके गुप्ता प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. बीपी देवली, महासचिव डॉ दर्शन सिंह नेगी सहित अन्य प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *