धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसी का 39वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसी का 39वां स्थापना दिवस

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। देश की विद्युत क्षेत्र के अग्रणीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम टीएचडीसी का 39 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नवाचार, सतत विकास और देश की उर्जा जरूरतों पर फोकस करने का संकल्प लिया गया।

म्ंगलवार को टीएचडीसी के ऋषिकेश स्थित कॉरपोरेट कार्यालय और देश भर में स्थित परियोजना यूनिट कार्यालयों में 39 वां स्थापना दिवस मनाया गया। ऋषिकेश में समारोह की शुरूआत प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने ध्वजारोहण के साथ की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीएचडीसी का अब तक का सफर शानदार रहा।

उन्होंने टीएचडीसी को इस मुकाम पर पहुंचाने में कर्मचारियों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। कहा कि स्थापना दिवस न केवल उपलब्धियों का जश्न बल्कि नवचार, उत्कृष्टता और सतत विकास की प्रतिबद्धता को दोहराने का भी अवसर है।

उन्होंने टीएचडीसी की हालिया उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और कर्मचारियों की समर्पित कोशिशों की सराहना की। कहा कि कंपनी की बिजली निर्माण क्षमता 3907 मेगावाट हो गई। हाल ही में 1000 मेगावाट के टिहरी वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट अऔर 1320 मेगावाट की खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोेजेक्ट के चालू होने से ये उपलब्धि हासिल हुई।

प्रबंध निदेशक गर्ग ने कहा कि टीएचडीसी बिजली उत्पादन के क्षेत्र में देश की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाने को तैयार है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

इसमें मेरिटोरियल, अवॉर्ड, सजेशन मेला अवॉर्ड, इनोवेशन अवॉर्ड, स्विफट डिसीजन मेकिंग अवॉर्ड, बेस्ट इम्प्लॉई गौरव अवॉर्ड और नमन अवॉर्ड शामिल रहे। टीएचडीसी के पूर्व निदेशक वित्त जे. बेहरा को नमन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य तकनीकी अधिकारी एलपी जोशी, कार्यपालक निदेशक कुमार शरद, कार्यपालक निदेशक परियोजना डा. एएन त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक आदि अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *