श्री राम मंदिर और श्री बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का हनुमान चालीसा का पाठ
तीर्थ चेतना न्यूज
कीर्तिनगर। श्री राम मंदिर और श्री बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हिंदु धर्मावालंबियों की आस्था के साथ खिलाड़ करने वालों को जमकर कोसा।
मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा आज कीर्तिनगर स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा सरकार के विरोध में केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम एवं अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं चंदे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरोध स्वरूप सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र भगवान श्री राम के मंदिर एवं उत्तराखंड में केदारनाथ धाम एवं बद्रीनाथ धाम में भाजपा सरकार द्वारा चंदा चोरी हिंदू धर्म मानने वालों पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। भाजपा और आरएसएस पर आज देश की धार्मिक आस्था के केंद्रों से जुड़े चंदा चोरी के आरोप हैं।
मंदिरों में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर जनता के विश्वास के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर नए पुल से पुराने पुल तक भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भगवान हनुमान से देश में सत्य, न्याय और पारदर्शिता की स्थापना की प्रार्थना की तथा मांग की कि धार्मिक संस्थानों से जुड़े वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
भाजपा ने पहले केदारनाथ धाम में 230 किलो सोने की चोरी की उसके बाद राम मंदिर में करोड़ों-करोड़ रुपए की सोने की चांदी व चंदे की चोरी के बाद अब बद्रीनाथ में भी करोड़ों-करोड़ रुपए चांदी की चोरी का सीधा आरोप भाजपा पर है। इस तरह का कुकृत पहले मोहम्मद गजनवी से लेकर कई आक्रांतों ने किया था लेकिन स्वतंत्र भारत में मंदिरों को लूटने का काम सिर्फ बीजेपी व आरएसएस ने किया है। चंदा चोरी की इस घटना से आज पूरे देश के हिंदू आहत हैं।
इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्तवाल,नगर अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, पीसीसी सदस्य मोहनानंद डोभाल, पीसी सदस्य श्याम लाल आर्य, प्रताप भंडारी, रामलाल नौटियाल, आशुतोष रावत, अर्जुन गोदियाल, भीम सिंह नेगी, रजनी मेवाड़, मीनाक्षी पोखरियाल, अंकित सिंह नीति राज अमन शाह, मंगत मटियाल, राजेंद्र सिंह चंद, धनवीर मेहर, मकान सिंह गुसाईं, गामा सिंह, उदय रावत, धन सिंह चौहान, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
