पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों का चंदन, वंदन और अभिनंदन

पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों का चंदन, वंदन और अभिनंदन

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण और समाज सेवी हिमांशु बिजल्वाण ने शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के शिक्षकांे का चंदन वंदन और अभिनंदन किया।

शिक्षक दिवस पर देहरादून रोड स्थित जयश्री फार्म में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्य में शिक्षकों, विभिन्न विभागों के कर्मियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण और समाज सेवी हिमांशु बिजल्वाण ने शिक्षक/शिक्षिकाओं को चंदन, वंदन और अभिनंदन किया।

इस मौके पर दोनों ने शिक्षकों/ सेवानिवृत्त कर्मियों को अपना मार्गदर्शक बताया। कहा कि उनके निर्देशन में वो समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक/ कार्मिक और सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने श्रीमती नीलम बिजल्वाण और हिमांशु बिजल्वाण के कार्यों की सराहना की। कहा कि नगर पालिका में अध्यक्षीय दायित्वों के निर्वाहन के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी अच्छे से निभा रही हैं।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के प्रति उनका आदर भाव सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन विनोद बिजल्वाण ने किया। इस मौके पर गुरू प्रसाद बिजल्वाण, शूरवीर सिंह चौहान, जबर सिंह पंवार, दिनेश व्यास, विनोद द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह कृषाली आदि ने विचार रखे।

इस मौके पर चंद्रप्रकाश, पीएल भटट, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, दिवाकर प्रसाद पांडेय, पुनीता झल्डियाल, सुधा द्विवेदी, धन सिंह रांगड, राम सिंह सजवाण, कैलाश चंद्र पैन्यूली, सत्येंद्र सिंह रावत, भोला सिंह बिष्ट, अनूप जोशी, विपिन सकलानी, विजयपाल सिंह रांगड़, शंकर दत्त पैन्यूली, पदम सिंह बिष्ट, जितेंद्र भारती, पुष्कर सिंह असवाल, डा. शांति प्रसाद मैठाणी, हृदय राम सेमवाल, सुशीला बड़थ्वाल, राम मोहन नौटियाल,पुनीता झल्डियाल, अशोक क्रेजी, रामकृष्ण पोखरियाल, सुनील दत्त थपलियाल रंजना उनियाल, रीना डोभाल, कनक नौटियाल, मीना मदवाण, दर्शनी भंडारी, अर्चना बिजल्वाण, सुरेंद्र भंडारी आदि को सम्मानित किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *