उच्च शिक्षाः डिग्री और पीजी प्रिंसिपल पद पर प्रमोशन लटके

उच्च शिक्षाः डिग्री और पीजी प्रिंसिपल पद पर प्रमोशन लटके

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य के गवर्नमेंट डिग्री और गवर्नमेंट पीजी काॅलेज में रिक्त प्रिंसिपल के पदों पर प्रमोशन का मामला लटका हुआ है। इसकी वजह कुछ प्राध्यापकों की सीआर कंपलीट/ प्राॅपर न होना बताया जा रहा है।

वर्तमान में राज्य के करीब 14 गवर्नमेंट और पांच पीजी काॅलेज बगैर पिं्रसिपल के चल रहे हैं। इससे काॅलेजों की तमाम व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। गवर्नमेंट पीजी काॅलेज के प्रिंसिपल पद पर प्रमोशन होने पर यूजी के रिक्त प्रिंसिपल पदों की संख्या बढ़कर 19 हो जाएगी।

उच्च शिक्षा मंत्री प्रमोशन के लिए जल्द डीपीसी के निर्देश दे चुके हैं। शासन स्तर पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में भी रिक्त पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश हैं। बावजूद डीपीसी की कोई सूरत नहीं बन पा रही है। परिणाम प्रिंसिपल बनने की बाट जो रहे वरिष्ठ प्राध्यापकों का इंतजार बढ़ रहा है।

प्रमोशन न होने से प्राध्यापकांे में नाराजगी दिख रही है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मामला शासन तक पहुंच रहा है। हालांकि अभी तक इसका असर भी देखने को नहीं मिल रहा है।

प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. आनंद सिंह उनियाल ने कहा कि करीब 14 यूजी और पांच पीजी प्रिंसिपल के पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के लिए अर्ह कुछ प्राध्यापकों की सीआर कंपलीट/ प्राॅपर न होना से डीपीसी की प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। कहा कि इसे दिखाया जा रहा है।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *