भीषण गर्मी के मददेनजर स्कूलों का समय बदला

भीषण गर्मी के मददेनजर स्कूलों का समय बदला

तीर्थ चेतना न्यूज

रूद्रपुर। अगले कुछ दिनों राज्य में भीषण गर्मी पड़ने के पूर्वानुमान को देखते हुए कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में राज्य के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन हीट वेव चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे दिेखते हुए उधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने जिले में 22 अप्रैल से एक सप्ताह तक स्कूल लगे और छुटटी के समय में परिवर्तन किया है।

जिले में कक्षा एक से 12 वीं तक के समस्त स्कूल सुबह साढ़े सात बजे लगेंगे और 12 बजे छुटटी होगी। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उक्त पर तत्काल अमल करने के निर्देश दिए हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *