नरेंद्रनगर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खाड़ी में शिक्षा की भूमिका विद्यार्थियों एवं समुदायों में तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” विषय पर 23/24 को होने वाले राष्ट्रीय संगोष्ठी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के बैनर तले आयोजित किए जा रही राष्ट्रीय संगोष्ठी हाइब्रिड मोड में होगी। राष्ट्रीय संगोष्ठी का उदघाटन राज्य के स्वास्थ, भाषा मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। इस संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विशेषज्ञ ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।
इस संगोष्ठी की तैयारियों के संबंध में आज महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु गठित विभिन्न समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने सभी समितियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।