उच्च शिक्षा के सचिव और स्कूली शिक्षा के महानिदेशक बदले गए
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। शासन ने आईएएस अधिकारियों के तबादले में उच्च शिक्षा के सचिव और स्कूली शिक्षा के महानिदेशक भी बदल दिए। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोतम उच्च शिक्षा के नए सचिव और आकांक्षा कोंडे स्कूली शिक्षा की नई महानिदेशक होंगी।
उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में चुनावी साल में तमाम मुददे आकार ले रहे हैं। स्कूली शिक्षा में करीब आठ साल से रूके शिक्षकों के प्रमोशन और राज्य के 80 प्रतिशत से अधिक हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों के बगैर हेडमास्टर/ प्रिंसिपल के चल रहे हैं। प्रमोशन समेत स्कूली शिक्षा से जुड़े तमाम मुददे चुनावी साल में तेजी से उभर रहे हैं।
नए डीजी आकांक्षा कोंडे के सामने ये चुनौती होगी। इसके अलावा विभाग में हर वर्ष हो रहे जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों के बंपर रिटायरमेंट से विभाग के सामने अधिकारियों की कमी होना तय है। इसी तरह से से उच्च शिक्षा में प्राध्यापकांे के करियर एडवांस्मेंट स्कीम के तहत समय से प्रमोशन न होना भी बड़ी चुनौती है।
गवर्नमेंट डिग्री/पीजी कॉलेजों के अलावा अशासकीय कॉलेजों और संबंधित विश्वविद्यालयों के बीच तारतम्य का अभाव भी उच्च शिक्षा के नए सचिव के लिए चुनौती से कम नहीं होंगे।

