देहरादून जिले के मेधावी छात्र/छात्रा और सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह

देहरादून जिले के मेधावी छात्र/छात्रा और सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ की देहरादून जिला इकाई ने जिले के मेधावी छात्र/छात्राओं और गत शिक्षा सत्र में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया।

शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह राजकीय शिक्षक संघ की देहरादून जिला इकाई के अध्यक्ष सुभाष झल्डियाल एवं जनपद मंत्री अर्जुन पंवार के नेतृत्व में आयोजित समारोह का निदेशक डा. मुकुल सती ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे मुख्य शिक्षा विनोद कुमार ढौंडियाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता भट्ट की उपस्थिति रही।

निदेशक डा. सती द्वारा शिक्षक प्रकरणों के सम्बंध में जल्द ही सुखद संकेत दिए। समारोह में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली,मण्डल संगठन मंत्री मक्खन लाल शाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र राणा, पूर्व मण्डल मंत्री हेमन्त पैन्यूली, पूर्व जनपद अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी, पूर्व जनपद मंत्री नागेंद्र पुरोहित भी मौजूद रहे।

समारोह में प्रथम सत्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में नई शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। द्वितीय सत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए सादर आमन्त्रित 74 शिक्षको को सम्मानित किया गया।

जनपद कार्यकारिणी के संरक्षक महेन्द्र गुसाईं , उपाध्यक्ष राजेश गैरोला , सुषमा खत्री, सँयुक्त मंत्री राकेश रौथाण, भारती प्रकाश, अर्चना गार्ग्य आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर ब्लॉक रायपुर से अध्यक्ष रामेन्द्र राणा मंत्री नवीन पुंडीर , सहसपुर से अध्यक्ष कमल किशोर मिश्रा, मंत्री राघवेंद्र वर्मा। विकासनगर से अध्यक्ष सुधीर कान्ति, मंत्री चंडी प्रसाद नौटियाल, कालसी से अध्यक्ष अनिल राणा, मंत्री अनिल डबराल , चकराता से यशपाल नेगी, मंत्री सोहनलाल, जनपद कार्यकारिणी के धृपाल रौतेला, मोहनलाल रणाकोटी, राकेश मोहन उनियाल, दिगम्बर सिंह नेगी, भानु प्रकाश कुकरेती, हरीश कुमार सिंघल,सुरेश कुमार,मंजू कुकरेती, सुदर्शन चमोली, रजनीश बौठियाल, जयंती प्रसाद सिलोड़ी, आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *