ऋषिकेश पब्लिक स्कूल छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्रतिबद्ध

ऋषिकेश पब्लिक स्कूल छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्रतिबद्ध

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश और आस-पास के क्षेत्र में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता की चर्चा अब शिक्षाविदों और समाज के बीच अक्सर सुनाई देती है।

शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए क्या हैं स्कूल के मानक, कैसे प्राप्त की स्कूल ने ये उपलब्धियां? इन सब मुददों पर स्कूल के प्रिंसिपल एसएस भंडारी से हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com की खास बातचीत। इसे आप रविवार को प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक तीर्थ चेतना में भी पढ़ सकते हैं। पेश है बातचीत/सवाल- जवाब के मुख्य अंश।

सवाल- सर ऋषिकेश पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता की शिक्षाविदों और समाज में खूब चर्चा हो रही है।

जवाब- थैंक्स। जी हां, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्रतिबद्ध है। बोर्ड रिजल्ट से लेकर सेवार्थ आइए शिक्षार्थ जाइए का भाव के लिए छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया जाता है। शैक्षणिक उत्कृष्टता का क्रम यहीं से शुरू होता है।

स्कूल से पास आउट छात्र/छात्राएं देश/ विदेश के नामी संस्थानों में शिक्षा ले रहे हैं या सेवाएं दे रहेहैं। प्रशासनिक सेवाओं में भी स्कूलसे पढ़े छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में हैं। किताबी ज्ञान के साथ ही छात्र/छात्राओं को समाज के विभिन्न मुददों खासकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामान्य शिष्टाचार पर खास फोकस किया जाता है।

स्कूल के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। टीम वर्क के तहत लक्ष्य तय किए जाते हैं और उन्हें पूरा किया जाता है।

सवाल- शिक्षा का तेजी से व्यावसायीकरण हो रहा है। आप इसे कैसे लेते हैं और अपके स्कूल का क्या रूख है।

जवाब- ऋषिकेश पब्लिक स्कूल एक सोसाइटी द्वारा संचालित स्कूल है। ऐसे में यहां व्यावसायीकरण की बात दूर-दूर तक नहीं है। स्कूल अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन बखूबी निभा रहा है। इस बात को अभिभावक और समाज अच्छे से महसूस करते हैं।

सवाल- शिक्षा नंबर गेम में उलझ गई है। हर हाल में अच्छे नंबर का दबाव कई तरह से दिख रहा है।

जवाब- नंबर गेम यदि छात्र/छात्राओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा है तो अच्छा है। कड़ी मेहनत से आने वाले नंबर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अच्छे नंबरों में विषय के प्रति अच्छी जानकारी भी झलकनी चाहिए। नंबरों के साथ सामाजिक मूल्यांे का भान भी होना चाहिए। हम इस पर खास गौर करते हैं।

सवाल- एनईपी 2020 को लेकर स्कूल में क्या कुछ नया किया गया।

जवाब- स्कूलों के लिए एनईपी-2020 की गाइड लाइन का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। इसमें स्कूल पहुंच, समानता, गुणवत्ता, आर्थिक अनुकूूलता और जवाबदेही शामिल है। समय-समय पर मिलने वाली गाइड लाइन को आत्मसात किया जाता है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *