देहरादून। राजधानी में एक युवक ने भाजपा के नेता को सरेशाम गोली मार दी। नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता एवं नगर निगम पार्षद नीतू वाल्मीक के पति राकेश वाल्मीक को बुधवार शाम एक युवक ने पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल राकेश को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने आरोपी युवक देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी विवाद और लेनदेन का है। साथ ही चुनावी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहरहाल,सूचना पर एसएसपी अरूण मोहन जोशी स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों का जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी हॉस्पिटल पहुंचे और भाजपा नेता का हाल जाना। गोली लगने से घायल नेता राकेश की स्थिति में देर रात सुधार की सूचना है।
यह भी पढ़ें: थैंक्यू केजरीवाल! दिल्ली में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भाषा अकादमी