अखिल भारतीय शिक्षा समागम गवर्नमेंट पीजी काॅलेज डाकपत्थर में स्लोगन प्रतियोगिता
तीर्थ चेतना न्यूज
डाकपत्थर। गवर्नमेंट पीजी काॅलेज, डाकपत्थर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
उल्लेखनीय है कि एनईपी 2020 के सफल क्रियान्वयन के छह वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के बैनर तले काॅलेजों में शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को गवर्नमेंट पीजी काॅलेज, डाकपत्थर में स्लोगम प्रतियोगित आयोजित की गई।
अखिल भारतीय शिक्षा समागम की नोडल अधिकारी डॉ. रेनू गौतम ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख उद्देश्यों एवं प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, कौशल, नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है।
उन्होंने विद्यार्थियों से नई शिक्षा नीति की भावना को समझते हुए अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।स्लोगन प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति कौशल तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने अपने स्लोगनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. सलोनी, बी ऐ प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान कु. वंदना बी ऐ प्रथम सेमेस्टर व तृतीया स्थान कु. सलोनी ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
