तीर्थनगरी ऋषिकेश में धूमधाम से मनाई गई श्री परशुराम जयंती
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में श्री परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संत महात्माओं ने सनातन धर्म की के प्रचार के लिए इस प्रकार के आयोजन की सराहना की ।
रविवार को श्री परशुराम महासभा पंजीकृत के बैनर तले परशुराम चौक पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर परशुराम सभा द्वारा प्रातः कालीन परशुराम जी की आरती हवन पूजन इत्यादि किया गया इसके पश्चात परशुराम जी के विषय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ एवं केशव स्वरूप जी महाराज परशुराम सभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री ं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल,राज्य मौन पालन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञानानंद तीर्थ एवं केशव स्वरूप महाराज ने सभी को श्री परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का करना अति आवश्यक है हमको अगर सनातन धर्म की मजबूत स्थापना करनी है तो परशुराम जी जैसे महापुरुषों की जयंती को मनाना अति आवश्यक है ।
कहा भगवान परशुराम जी के चरित्र से हमको यह सीख मिलती है कि हमें अपने माता-पिता के वचनों के पालन के लिए अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़े तो उससे हमें पीछे नहीं हटना चाहिए और अधर्म के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने का कार्य करना चाहिए ताकि हमारा सनातन धर्म मजबूती से स्थापित हो सके।
श्री परशुराम सभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री द्वारा कहा गया कि भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है ।यह तिथि अक्षय भी मानी जाती है कुछ तिथियां को विशेष संज्ञाएं देते हुए उन्हें अखंड माना गया है अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म महर्षि जमदग्नि की पत्नी रेणुका के गर्व से हुआ था।
भगवान विष्णु का यह आवेशावतार था। भगवान परशुराम जी को चिरंजीवी भी माना जाता है मुख्य अतिथि विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद कृपाल द्वारा सभी सम्मानित उपस्थिति को परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड मौन पालन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल जी द्वारा कहा गया की भगवान के अन्य अवतार तो धर्म स्थापना करके विष्णु लोक चले गए पर परशुराम जीव अवतार के रूप में पृथ्वी लोक में ही रह गए और चिरंजीवी कहलाए।
कार्यक्रम में परशुराम सभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री ,महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कंडवाल, प्यारेलाल जुगरान, आर०डी० गौनियाल, डी० के० मुद्गल, सतीश दुबे, विद्या व्रत शर्मा, लक्ष्मी नारायण जुगडाण, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद रामकुमार संगर, पार्षद धर्मेंश मनचंदा, अजय कालरा, विवेक गोस्वामी, चेतन शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा, महासचिव एसपी अग्रवाल, अशोक रस्तोगी ,राजेंद्र पांडे, राम बल्लभ भट्ट, अरुण शर्मा, मदन कुमार शर्मा, अनीता रैना, अखिलेश कोटियाल, पूनम शास्त्री, पूजा चंदोला, माला कुकशाल, श्रीमती रेणु कोटियाल, संजय शास्त्री, शिवम कंडवाल, पूर्व राज्य मंत्री उषा रावत, मुकुल शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेश्वर रतूड़ी, जयेन्द्र रमोला, पूर्व पार्षद शिवकुमार गौतम, पंकज शर्मा, पवन शर्मा ,पार्षद माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, कविता शाह, आदि उपस्थित रहे।

