स्कूल के लिए चंदे पर बोले महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी
कहा, शिक्षण संस्थान में मेरे परिवार का कोई भी सदस्य नहीं
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक शिक्षण संस्थान के लिए मांगे गए चंदे पर सफाई पेश की। कहा कि सीएसआर के तहत चंदा लेना अपराध नहीं है। जिस शिक्षण संस्थान को चंदा मिला उसमें न तो वो और न उनका परिवार का कोई व्यक् िसदस्य है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर एक आरटीआई कार्यकर्ता ने एक स्कूल के लिए अनंत अंबानी से 15 करोड़ा का चंदा लेने का आरोप लगाया। इस पर शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सीएसआर से चंदा लेना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान को उनका और उनके परिवार को बताया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से असत्य है।
उन्होंने कहा कि अनंत अंबानी से उन्होंने अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, विद्या भारती द्वारा नैनीताल स्थित पार्वती प्रेमा जगाती के लिए सीएसआर फंड से मदद की अपील की थी। उन्होंने 15 करोड़ की मदद उक्त शिक्षण संस्थान की।
पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि उक्त शिक्षण संस्थान में मेरे परिवार से कोई भी सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उन पर उनके परिवार पर लगाए जा रहे आरोप मनगढंत हैं और उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा पर ठेस पहुंचाने वाली है।
वो इसके लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं। कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल भी हिम ज्योति स्कूल के लिए सहयोग लेते रहे हैं।