नो व्हीकल डे: डीएम, सीडीओ पैदल पहुंचे कार्यालय

नो व्हीकल डे: डीएम, सीडीओ पैदल पहुंचे कार्यालय

जिले भर के अधिकारियों ने किया नो व्हीकल डे फॉलो


तीर्थ चेतना न्यूज

नई टिहरी। टिहरी जिले में प्रत्येक बृहस्पतिवार को “नो व्हीकल डे” होगा। पहले दिन जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी समेत तमाम अधिकारी आवास से कार्यालय पैदल चलकर पहुंचे।

टिहरी जिले नो व्हीकल डे अमल में आ गया। गुरूवार को जिलाधिकारी समेत जिले भर के अधिकारियों ने कार्यालय जाने के लिए वाहन का उपयोग नहीं किया। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाला ने बताया कि इस पहल की शुरुआत विगत वर्ष पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

उन्होंने कहा कि “नो व्हीकल डे” के माध्यम से न केवल प्रदूषण में कमी लाई जा रही है, बल्कि आमजन को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखने में भी यह पहल उपयोगी सिद्ध हो रही है। कहा कि इस अभियान को अब जनपद के सभी विकासखंडों एवं तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से लागू किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे इस अभियान को गंभीरता से अपनाते हुए प्रत्येक बृहस्पतिवार को पैदल चलने की आदत विकसित करें।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *