जीपीएस गंगल्सी से स्थानांतरित हुई प्रधानाध्यापिका जगदम्बा कंडारी को भावभीनी विदाई

जीपीएस गंगल्सी से स्थानांतरित हुई प्रधानाध्यापिका जगदम्बा कंडारी को भावभीनी विदाई

तीर्थ चेतना न्यूज

नरेंद्रनगर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गंगल्सी से स्थानांतरित हुई प्रधानाध्याापिता श्रीमती जगदम्बा कंडारी को साथी शिक्षक/शिक्षिकाओं, एसएमसी और ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जगदंबा कंडारी का जीपीएस गंगल्सी से जीपीएस खारास्रोत स्थानांतरण हुआ है। शुक्रवार को गंगल्सी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक/शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दीं

इस मौके पर प्रधानाध्यापिका जगदम्बा कंडारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगल्सी के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सहयोग के लिए एसएमसी, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और साथी शिक्षकों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर भूतपूर्व क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सब्बल सिंह राणा,भूतपूर्व प्रधान सरत सिंह राणा,संकुल बुगाला के मुकेश रतूड़ी ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंडिया के प्रधानाध्यापक प्रमोद चमोली, एसएमसी की अध्यक्ष श्रीमती जगपति देवी,श्रीमती पुष्पा देवी (भोजन माता )श्रीमती प्रियंका राणा श्रीमती सुशीला देवी ,राजकीय उ0मा0 विद्यालय बडीर से शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा भंडारी, चन्द्रदेव नौटियाल राजकीय उ0मा0 विद्यालय सिगंटाली (हाई स्कूल )से श्रीमती कुुसुम जोशी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़ियाला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता डंगवाल,बडीर से दीपक सिंह राणा,राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडीर के प्रधानाध्यापक शशी भूषण श्रीमती सुषमा देवी,श्रीमती नारायणी देवी,श्रीमती बसन्ती देवी ,श्रीमती पुष्पा देवी श्री दलवीर सिंह जी राणा,श्री प्रेम सिंह राणा ने भावभीनी विदाई दी।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *